देश की खबरें | दिल्ली में हुई हल्की बारिश, और मानसूनी बारिश के लिए करना होगा और इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा में 24.5 मिलीमीटर और नजफगढ़ एवं पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है। आईएमडी ने कहा, ‘‘ बड़े पैमाने पर वर्तमान परिस्थितियां मानसून के राजस्थान, गुजरात, के बाकी हिस्सों एवं पंजाब , हरियाणा और दिल्ली की ओर आगे बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं।’’

उसने कहा कि लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान यह उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों में धीरे -धीरे आगे बढ़ सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह अनुमान व्यक्त करना मुश्किल है कि मानसून दिल्ली कब पहुंचेगा। वह शहर में पहुंचने से पहले अगले पांच छह दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा।’’

पहले मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि मानसून नियत समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। वैसे सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक यहां पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है।

पिछले साल मानसून ने 25 जून को दिल्ली में दस्तक दी थी और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान