देश की खबरें | दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में शनिवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता का विश्लेषण करने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड