देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी रही।

मॉनसून ने 30 जून को दिल्ली में प्रभावशाली तरीके से दस्तक दी थी और इस दौरान पहले दौर की भारी बारिश भी हुई थी, लेकिन बाद के दिनों में कम वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती गई।

सफदरजंग वेधशाला में पिछले सात दिनों में सिर्फ 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से यहां सामान्य 106.5 मिलीमीटर के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई 24 घंटे की अवधि में दर्ज की गई थी।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह करीब 8.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ स्तर पर था।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें