देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश हुई, एक सप्ताह तक लू के कोई आसार नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने से शाम को लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने से शाम को लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस और शहर के उत्तर-पश्चिमी इलाके मुंगेशपुर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

पीतमपुरा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जाफरपुर, रिज और पालम के मौसम केंद्रों में पारा क्रमश: 47 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 46.1 डिग्री सेल्सियस, 46 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि होने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली।

मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि पंजाब और हरियाणा पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण शनिवार को रुक-रुक कर गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और गरज के बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इसके नतीजतन, दिल्ली में मंगलवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, "एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से रुक-रुक कर राहत देता रहेगा। एक सप्ताह तक लू की संभावना नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\