देश की खबरें | दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिन में हुई बारिश ने तापमान को बढ़ने से रोक दिया है। शुक्रवार को भी शहर में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक पिछले नौ घंटों में राजधानी में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 56 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा, "अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ आंधी चली थी। दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच 5.8 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं पालम वेधशाला में 1.1 मिमी, लोधी रोड में 7.6 मिमी, रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\