देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इस दौरान तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और दिन के समय बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं, सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी में बारिश हुई जिससे वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 रहा जो 'खराब' की श्रेणी में आता है।

दिल्ली में फरवरी के महीने में अब तक पांच दिन बारिश हुई, जबकि पिछले वर्ष इस महीने में एक भी दिन बारिश नहीं हुई थी।

आईएमडी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी