देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में जारी उमस भरे मौसम के बीच बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

उसने बताया कि राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के सात दिवसीय अनुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में एक जुलाई तक बारिश का मौसम बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उसने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट