देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ठंडी हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ठंडी हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।

बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार होने की संभावना है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 134 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी द्वारा बुधवार शाम करीब चार बजे जारी किए गए ‘24 घंटे के एक्यूआई बुलेटिन’ के अनुसार वायु गुणवत्ता 211 यानी ‘खराब’ श्रेणी में रही थी।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता के ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकारियों को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के पहले चरण के तहत उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट