देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है।

नैनीताल में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते वर्ष 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत तापमान से चार डिग्री कम था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था,''मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में 'शीत' से लेकर ‘गंभीर शीत' की स्थिति बनी रहने की संभावना है और इसके बाद ठंड कम हो सकती है।''

दिल्ली में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम