देश की खबरें | प्रेम प्रस्ताव ठुकारने पर शादीशुदा महिला की हत्या करने वाले शख्स को उम्र कैद की सज़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 2017 में एक शादीशुदा महिला की हत्या करने के जुर्म में 28 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।

ठाणे, 19 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 2017 में एक शादीशुदा महिला की हत्या करने के जुर्म में 28 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।

प्रधान जिला न्यायाधीश अभय जे. मंत्री मंगलवार को पारित आदेश में दोषी अतुल कमलेश सिंह के खिलाफ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और अर्थ दंड का भुगतान नहीं करने पर उसे छह महीने और जेल में काटने होंगे।

अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की रकम मरने वाली महिला के पति को दी जाए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल लाडवंजारी ने अदालत को बताया कि सिंह और 32 वर्षीय महिला ठाणे के दिवा क्षेत्र के एक ही इलाके में रहते थे। उन्होंने बताया कि सिंह ने शादीशुदा महिला को प्रेम प्रस्ताव दिया लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया।

उन्होंने बताया कि इससे परेशान होकर पीड़िता का परिवार उसी इलाके में कहीं और रहने चला गया, दोषी नहीं चाहता था कि महिला किसी ओर से बात करे।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि 24 अप्रैल 2017 को सिंह महिला के घर गया जब उसका पति घर पर नहीं था, और उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद सिंह ने ब्लेड से महिला का गला रेत दिया और उस पर चाकू से भी हमला किया।

अपने आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन सिंह के खिलाफ सभी आरोप साबित करने में कामयाब रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट