देश की खबरें | बरेली में हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली की एक अदालत ने एक व्यक्ति की गला घोटकर हत्या करने के दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

बरेली (उप्र), 16 जुलाई बरेली की एक अदालत ने एक व्यक्ति की गला घोटकर हत्या करने के दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई पूरी करने के बाद 24 वर्षीय करन वाल्मीकि को दोषी ठहराते हुए यह आदेश पारित किया।

गंगवार ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या का यह मामला 22 अगस्त 2022 का है। उन्होंने बताया कि करन का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और इसी गांव का निवासी झम्मन लाल भी उस युवती से बातचीत करता था जो करन को पसंद नहीं था।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि करन का अपने दोस्त सुनील के घर झम्मन लाल से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और करन ने रस्सी से लाल का गला घोट दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

झम्मन लाल के भाई मदनलाल की शिकायत पर पुलिस ने अगले दिन 23 अगस्त को प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया और करन को गिरफ्तार कर लिया।

अपर सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को करन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज