देश की खबरें | उप राज्यपाल ने गांदरबल में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को गांदरबल जिले में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और वहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 18 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को गांदरबल जिले में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और वहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के साथ ही मध्य कश्मीर के इस जिले में तेज गति वाली 4जी इंटरनेट सेवाओं की बहाली के दो दिन बाद उप राज्यपाल ने यह दौरा किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा.

अधिकारियों के मुताबिक, सिन्हा ने पूरी हो चुकी 12 विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया और तीन अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि सिन्हा ने पंडाक चौक से लेकर बीहामा चौक की सड़क को चौड़ा किए जाने के कार्य का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्षों, सरपंचों, पहाड़ी भाषी लोगों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसपोर्टरों सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

सिन्हा ने ट्वीट किया, '' गांदरबल जिले का दौरा किया और जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\