जरुरी जानकारी | एलआईसी की एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज में हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हुई

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (एलटीटीएस) में हिस्सेदारी बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है।

एलटीटीएस, निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) की अनुषंगी है।

एलआईसी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसने ये शेयर खुले बाजार सौदों के जरिये खरीदे हैं।

एलआईसी की एलटीटीएस में हिस्सेदारी 21 अप्रैल, 2023 को पांच प्रतिशत के पार हो गई।

शेयरों का अधिग्रहण 20 अक्टूबर, 2021 से 21 अप्रैल, 2023 के दौरान 4,140.67 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)