जरुरी जानकारी | एलआईसी का चौथी तिमाही का लाभ 17 प्रतिशत घटकर 2,409 करोड़ रुपये, प्रति शेयर डेढ़ रुपये लाभांश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 2,409 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 2,409 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 2,917 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के बाद यह उसका पहला तिमाही नतीजा है। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,12,230.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,90,098 करोड़ रुपये रही थी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी पहले साल की प्रीमियम आय बढ़कर 14,663.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,053.34 करोड़ रुपये रही थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में एलआईसी का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 4,124.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,974.13 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का प्रस्ताव किया है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।

इससे पहले इसी महीने सरकार ने कंपनी में आईपीओ के जरिये अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से 20,557 करोड़ रुपये जुटाए थे।

बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार को 1.89 प्रतिशत चढ़कर 837.05 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी