जरुरी जानकारी | एलआईसी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में कई गुना बढ़कर 9,544 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कई गुना होकर 9,544 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कई गुना होकर 9,544 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 683 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एलआईसी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी की कुल आय जून तिमाही में बढ़कर 1,88,749 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,68,881 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि हालांकि जून तिमाही में पहले साल का प्रीमियम घटकर 6,811 करोड़ रुपये रह गया, जो जून, 2022 तिमाही में 7,429 करोड़ रुपये था।

बीमा कंपनी ने जून तिमाही में 53,638 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 50,258 करोड़ रुपये कमाए थे।

जून तिमाही में निवेश से शुद्ध आय बढ़कर 90,309 करोड़ रुपये हो गई, जबकि जून, 2022 तिमाही में यह 69,571 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति गुणवत्ता के मामले में एनपीए (सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति) सुधार के साथ जून तिमाही में 2.48 प्रतिशत हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.84 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी