जरुरी जानकारी | एलआईसी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर पंहुच गया।

मुंबई, 12 अगस्त भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर पंहुच गया।

हाल ही में सूचीबद्ध होने वाली सार्वजानिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2.94 करोड़ रुपये था।

एलआईसी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को बताया कि नयी पॉलिसी से उसकी प्रीमियम आय भी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 7,429 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 5,088 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 1,68,881 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,54,153 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी का प्रदर्शन सभी क्षेत्रों में घटा है।

एलआईसी ने मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में 2,371 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था तथा इस दौरान उसकी नयी पॉलिसी से प्रीमियम आय 14,614 करोड़ रुपये और कुल आय 2,11,451 करोड़ रुपये थी।

इस बीच बीएसई में एलआईसी का शेयर शुक्रवार को 0.03 प्रतिशत गिरकर 682.15 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें