जरुरी जानकारी | एलआईसी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 9,544 करोड़ रुपये रहा था।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में उसकी कुल आमदनी 2,10,910 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,88,749 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में पॉलिसी के पहले साल का प्रीमियम बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल समान अवधि में 6,811 करोड़ रुपये था।

एलआईसी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पुरानी पॉलिसी के नवीकरण प्रीमियम से 56,429 करोड़ रुपये कमाए, जो एक साल पहले समान अवधि में 53,638 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में एलआईसी की निवेश से शुद्ध आय बढ़कर 96,183 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 90,309 करोड़ रुपये थी।

पिछली तिमाही में एलआईसी का सॉल्वेंसी मार्जिन (दावे के भुगतान की क्षमता) अनुपात बढ़कर 1.99 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.89 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी