जरुरी जानकारी | एलआईसी का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 19,013 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 27 मई देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 19,013 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को शेयर बाजारों को मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 13,763 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एलआईसी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 2,41,625 करोड़ रुपये रह गई जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह 2,50,923 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की नई पॉलिसी के प्रीमियम से हुई आय भी घटकर मार्च, 2025 तिमाही में 11,069 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 13,810 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में पॉलिसी के नवीनीकरण प्रीमियम से आय बढ़कर 79,138 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2024 में 77,368 करोड़ रुपये थी।

समूचे वित्त वर्ष (2024-25) में एलआईसी का लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 48,151 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 40,676 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष के दौरान बीमा कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,84,148 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 8,53,707 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, एलआईसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी