जरुरी जानकारी | एलआईसी का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में चार प्रतिशत गिरकर 7,621 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.8 प्रतिशत गिरकर 7,621 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.8 प्रतिशत गिरकर 7,621 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 7,925 करोड़ रुपये रहा था।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी शुद्ध प्रीमियम आय सितंबर तिमाही में 1,19,901 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,07,397 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बीमा कंपनी की अन्य आय लगभग आधी होकर 145 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 248 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,29,620 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,01,587 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,22,366 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,94,335 करोड़ रुपये था।

एलआईसी की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 1.72 प्रतिशत हो गईं, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 2.43 प्रतिशत थीं।

एलआईसी ने कहा कि अप्रैल-सितंबर छमाही में उसका लाभ 3.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,082 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान छमाही में 17,469 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी