जरुरी जानकारी | एलआईसी का पहली छमाही का शुद्ध लाभ 1,437 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 1,437 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 6.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। उल्लेखनीय है कि एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द आने की उम्मीद है।

मुंबई, 25 जनवरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 1,437 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 6.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। उल्लेखनीय है कि एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द आने की उम्मीद है।

एलआईसी ने मंगलवार को बयान में कहा कि पहली छमाही में उसके नए कारोबार के प्रीमियम की वृद्धि 554.1 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 394.76 प्रतिशत रही थी।

छमाही के दौरान कंपनी का कुल शुद्ध प्रीमियम 1,679 करोड़ रुपये बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो अप्रैल-सितंबर, 2021 में 1.84 लाख करोड़ रुपये पर था।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी के कुल प्रीमियम में 17,404 करोड़ रुपये का उछाल आया। वहीं इस दौरान कंपनी की निवेश से आय 3.35 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

पहली छमाही में कंपनी की निवेश से कुल आय 15,726 करोड़ रुपये बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने कहा कि छमाही के दौरान उसकी ब्याज, लाभांश और किराये (सकल) से आय बढ़कर 10,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। निवेश की बिक्री/निकासी से हुए मुनाफे पर आय बढ़कर 10,965 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस दौरान एलआईसी की शेयर पूंजी बढ़कर 6,325 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन अवधि में बीमा कंपनी का व्यक्तिगत जीवन (नॉन-लिंक्ड) के लिए कुल प्रीमियम 7,262 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 1.13 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\