जरुरी जानकारी | एलआईसी के व्यक्तिगत प्रीमियम संग्रह में बड़ी गिरावट के चलते जनवरी में उद्योग की वृद्धि पर लगाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के व्यक्तिगत वार्षिक प्रीमियम समकक्ष (एपीई) में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट ने जनवरी में उद्योग की वृद्धि को आठ प्रतिशत पर सीमित कर दिया।

मुंबई, नौ फरवरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के व्यक्तिगत वार्षिक प्रीमियम समकक्ष (एपीई) में 45 प्रतिशत की भारी गिरावट ने जनवरी में उद्योग की वृद्धि को आठ प्रतिशत पर सीमित कर दिया।

जीवन बीमा क्षेत्र की शीर्ष कंपनी एलआईसी के एपीई में जनवरी 2021 में 45 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसका कारण जनवरी 2020 में 99 प्रतिशत की वृद्धि का उच्च तुलनात्मक आधार है।

कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में जीवन बीमा उद्योग के ये व्यक्तिगत एपीई में आठ प्रतिशत की वृद्धि दिसंबर के तीन प्रतिशत से और नवंबर की सात प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी बेहतर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि व्यक्तिगत व्यवसाय में तेजी यूलिप की मांग में धीरे-धीरे वृद्धि का संकेत देती है।

आलोच्य माह के दौरान, एलआईसी के एपीई में 45 फीसदी की गिरावट देखी गयी। निजी क्षेत्र की एचडीएफसी लाइफ ने 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ अगुवाई की। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के कारोबार में 7 फीसदी की गिरावट देखी गयी। एसबीआई लाइफ के मामले में एक प्रतिशत की वृद्धि रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड