जरुरी जानकारी | निर्गम के पांचवें दिन एलआईसी के आईपीओ को 1.79 गुना अभिदान मिला, सोमवार को अंतिम दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) कहे जा रहे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निर्गम को पेशकश खत्म होने के एक दिन पहले रविवार तक 1.79 गुना अभिदान मिल चुका है।

नयी दिल्ली, आठ मई देश का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) कहे जा रहे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निर्गम को पेशकश खत्म होने के एक दिन पहले रविवार तक 1.79 गुना अभिदान मिल चुका है।

शेयर बाजारों पर शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एलआईसी की तरफ से की गई 16,20,78,067 शेयरों की पेशकश के मुकाबले अब तक 29,08,27,860 बोलियां मिली हैं। आईपीओ सोमवार को बंद होने वाला है।

हालांकि पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी को अभी तक पूर्ण अभिदान नहीं मिल पाया है। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, इस खंड के लिए आरक्षित सिर्फ 0.67 प्रतिशत शेयरों के लिए ही बोलियां मिली हैं।

गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) श्रेणी के लिए आरक्षित 2,96,48,427 शेयरों के लिए कुल 3,67,73,040 बोलियां प्राप्त हुई हैं जो 1.24 गुना अभिदान दर्शाता है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड के लिए की गई 6.9 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले अब तक 10.99 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई है जो 1.59 गुना अभिदान है।

पॉलिसीधारकों के हिस्से को 5.04 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों को 3.79 गुना अभिदान मिला है।

एलआईसी ने निर्गम के लिए 902-949 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इस पेशकश में पात्र कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षण दिया गया है। खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी जबकि पॉलिसीधारकों को प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी।

सरकार ने सोमवार को बंद होने वाले बिक्री पेशकश निर्गम के जरिये एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत

Akshaya Tritiya 2026 Wishes: अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स