जरुरी जानकारी | एलआईसी आईपीओ: पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को निर्गम के अंतिम दिन मिला पूर्ण अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित शेयरों को सोमवार को, निर्गम के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिला। कुल मिलाकर इस निर्गम को दोगुना से अधिक अभिदान मिल चुका है।

नयी दिल्ली, नौ मई भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित शेयरों को सोमवार को, निर्गम के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिला। कुल मिलाकर इस निर्गम को दोगुना से अधिक अभिदान मिल चुका है।

शेयर बाजार पर उपलब्ध 12 बजकर 12 मिनट तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,95,31,236 आरक्षित शेयरों के लिए 4,61,62,185 बोलियां मिलीं जो 1.17 गुना अभिदान दर्शाता है।

गैर-संस्थागत निवेशकों वाले हिस्से को 1.38 गुना अभिदान मिला, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 6.9 करोड़ शेयरों के लिए 11.89 करोड़ बोलियां मिलीं।

पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को 5.39 गुना और कर्मचारियों वाले हिस्से को चार गुना अभिदान मिला।

कुल मिलाकर एलआईसी के निर्गम को 2.05 गुना अभिदान मिला। इसमें 16,20,78,067 शेयरों के लिए 33,19,04,280 बोलियां मिलीं।

एलआईसी ने चार मई को खुले इस निर्गम के लिए 902-949 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया हुआ है। इस निर्गम में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू