जरुरी जानकारी | शेयरों में तेजी के दम पर एलआईसी बनी पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में बृहस्पतिवार को छह प्रतिशत से अधिक का उछाल आने के बाद इसका बाजार मूल्यांकन 6.99 लाख करोड़ रुपये हो गया और यह देश की पांचवीं मूल्यवान कंपनी बन गई।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में बृहस्पतिवार को छह प्रतिशत से अधिक का उछाल आने के बाद इसका बाजार मूल्यांकन 6.99 लाख करोड़ रुपये हो गया और यह देश की पांचवीं मूल्यवान कंपनी बन गई।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का शेयर बीएसई पर 5.86 प्रतिशत चढ़कर 1,106.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 9.51 प्रतिशत बढ़कर 1,144.45 रुपये के अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 6.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,112 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

शेयरों के भाव में इस तेजी से एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 38,740.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,99,702.87 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही एलआईसी आईसीआईसीआई बैंक को पछाड़कर बाजार पूंजीकरण (एमकैप) के हिसाब से देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में एलआईसी का जिक्र करते हुए कहा था, “विपक्ष ने एलआईसी के बारे में अ‍फवाहें फैलाई थीं, लेकिन आज इसके शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं।”

रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,64,044.94 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (15,13,218.99 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (10,66,150.51 करोड़ रुपये), इन्फोसिस (7,02,754.66 करोड़ रुपये) और फिर एलआईसी (6,99,702.87 करोड़ रुपये) हैं।

एलआईसी पिछले महीने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान पीएसयू कंपनी बनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी