देश की खबरें | देश में 267 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हो गई, जो 267 दिन में सबसे कम है।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,516 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,416 हो गई, जो 267 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,62,690 हो गई।

केरल सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में सामने आए 419 मामलों में से 47 पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 372 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 35 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 138 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,37,416 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.40 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,140 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है, जो पिछले 39 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत है, जो पिछले 49 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,38,14,080 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 110.79 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,62,690 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,475 लोग, कर्नाटक के 38,138 लोग, तमिलनाडु के 36,251 लोग, केरल के 35,040 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,904 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,280 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट