कांग्रेस को 20 से भी कम सीट, पहले से अधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी बीआरएस : केसीआर

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले आधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी जबकि कांग्रेस को विधानसभा में 20 से भी कम सीट पर संतोष करना पड़ेगा ।

(Photo Credits ANI)

हैदराबाद, 21 नवंबर : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले आधिक सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी जबकि कांग्रेस को विधानसभा में 20 से भी कम सीट पर संतोष करना पड़ेगा. प्रदेश के माधिरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.

केसीआर उपनाम से लोकप्रिय, राव ने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) जीतने नहीं जा रहे हैं. मैं आपसे दावे के साथ कह रहा हूं. कांग्रेस के लिए, वही 20 सीट, बल्कि 20 से भी कम सीट. मैं चुनाव अभियान के तहत 70 वें निर्वाचन क्षेत्र मधिरा के दौरे पर आया हूं. अब केवल 30 बचे हैं। अगर मैं बाकी के सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों में जाऊंगा तो कांग्रेस और हार जाएगी. जैसे-जैसे मैं दौरा (चुनाव अभियान के तहत)कर रहा हूं, कांग्रेस हार रही है.’’

उन्होने विश्वास जताया कि जबरदस्त बहुमत के साथ प्रदेश में बीआरएस की सरकार बनेगी, अतीत में मिली सीट से कुछ अधिक सीटें इस बार मिलेंगी. उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है. केसीआर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल तक की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकती.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘इंदिरम्मा राज्यम’ (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कल्याणकारी शासन) का वादा करते हैं, लेकिन उस अवधि को आपतकाल के रूप में चिह्नित किया गया है और बड़ी संख्या में दलितों की दशा अब भी वैसी ही है. उन्होंने पूछा कि यदि आजादी के तुरंत बाद बीआरएस सरकार की 'दलित बंधु' जैसी कल्याणकारी योजना लागू की गई होती, तो क्या दलित गरीब बने रहते.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट