देश की खबरें | सिक्किम में कई मवेशियों का शिकार करने वाले तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के सोरेंग जिले में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को मारने वाले एक तेंदुए को जाल में कैद कर जंगल में छोड़ दिया गया है। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गंगटोक, 29 मई सिक्किम के सोरेंग जिले में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को मारने वाले एक तेंदुए को जाल में कैद कर जंगल में छोड़ दिया गया है। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सोरेंग वन्यजीव रेंज के अधिकारियों को घरेलू पशुओं की हत्या के बारे में जिले के कई गांवों के निवासियों से कई शिकायतें मिल रही थीं।
सोरेंग वन्यजीव रेंज के कर्मचारियों ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर कैमरे वाला पिंजरा लगाया, जिससे पता चला कि एक वयस्क तेंदुआ (पैंथेरा परडस) मवेशियों का शिकार कर रहा है।
टिम्बुरबोंग गांव में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों और कई कुत्तों व बिल्लियों को मारने वाला तेंदुआ गांव के पास स्थानीय लोगों की मदद से वन्यजीव रेंज के कर्मचारियों द्वारा लगाए गए पिंजरे में 27 मई को कैद हो गया।
अगली सुबह जब रेंज अधिकारी आशीष लामा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि पकड़ा गया जानवर एक वयस्क नर तेंदुआ है।
अधिकारी ने कहा कि पशु चिकित्सकों ने तेंदुए की जांच की और वह स्वस्थ पाया गया। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखा।
अधिकारी ने कहा कि पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)