देश की खबरें | गोंडा में जिलाधिकारी आवास में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा में जिलाधिकारी आवास परिसर के आसपास घूमते तेंदुए की तस्वीर वन विभाग द्वारा लगाए गए नाइट विजन कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग की टीम ने इसके मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोंडा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के गोंडा में जिलाधिकारी आवास परिसर के आसपास घूमते तेंदुए की तस्वीर वन विभाग द्वारा लगाए गए नाइट विजन कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग की टीम ने इसके मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, बृहस्‍पतिवार रात जिलाधिकारी (डीएम) आवास परिसर की झाड़ियों में घूमते तेंदुए की तस्वीर वन विभाग द्वारा लगाए गए नाइट विजन कैमरे में कैद हो गई।

उन्होंने बताया कि कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद होने के बाद वन विभाग की टीम ने डीएम आवास के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

अधिकारी के मुताबिक, वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे भी लगाए गए हैं। यही नहीं, कई वन कर्मियों के एक साथ हांक लगाने के बाद तीन टीमें नियमित तौर पर गश्त कर रही हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी आर के त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए ने अपना ठिकाना डीएम आवास के आसपास कई हेक्टेयर खाली भूमि में फैली झाड़ियों में बना रखा है।

उन्होंने बताया कि अपने स्वभाव के मुताबिक, लोगों की हलचल अधिक होने पर तेंदुआ इन्हीं झाड़ियों में छिप जाता है और माहौल शांत होने पर बाहर निकलता है। वह शिकार के लिए स्थान भी बदलता रहता है।

त्रिपाठी के अनुसार, इस बार सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग (बलरामपुर) से बड़ा पिंजरा मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की खातिर विशेषज्ञों और जरूरी संसाधनों के लिए देवीपाटन मंडल के वन संरक्षक को पत्र लिखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य जुलाई के आसपास पहली बार डीएम आवास परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद अब तक चार-पांच बार उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं।

इससे पहले, सितंबर की शुरुआत में तेंदुआ डीएम आवास परिसर में कूदकर दीवार फांदते नजर आया था, लेकिन वह अभी तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील