देश की खबरें | केएनपी में चीते के शावक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में मादा चीता गामिनी से जन्मा शावक मंगलवार को मृत मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्योपुर (मध्य प्रदेश), चार जून मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में मादा चीता गामिनी से जन्मा शावक मंगलवार को मृत मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार की शाम को मादा चीता गामिनी के शावकों में से एक मृत मिला।

विज्ञप्ति में बताया गया कि शाम करीब चार बजे पशु चिकित्सक दल ने देखा कि एक शावक अपनी मां के पास लेटा हुआ है जबकि बाकी पांच शावक इधर-उधर खेल रहे हैं।

इसके बाद, शावक को आगे की जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन शावक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

एक शावक की मौत के बाद केएनपी में अब 26 चीते बचे हैं, जिनमें 13 भारतीय धरती पर जन्मे शावक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\