देश की खबरें | पिथौरागढ़ में तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पिथौरागढ़ में तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल किया

पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी।

पिथौरागढ़ वन कार्यालय के अनुसार सलकोट गांव में सुबह जब महिलाएं दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाला चूरा बनाने के लिए चावल कूट रही थीं और उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

वन कार्यालय के मुताबिक महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वाले इकटठा हो गए तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। घायल महिलाओं में पदमा देवी, कस्तूरा देवी और मीना देवी शामिल हैं।

पिथौरागढ़ वन रेंज के रेंज अधिकारी पूरन सिंह देउपा ने कहा, ‘‘ तीनों महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं जिनका उपचार पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को पैर के पंजों में जख्म है जबकि एक अन्य के बांह में घाव है।

सलकोट गांव के ग्रामीण किशन सिंह ने बताया, ‘‘तेंदुए की दहशत के चलते हमने वन अधिकारियों से उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में एक पिंजरा लगाने का अनुरोध किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

Ahmedabad Plane Crash: मेरे चारों ओर लाशें और और फ्लाइट के टुकड़े थे... इकलौते जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार ने क्या कहा?

Kagiso Rabada New Milestone: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, एक ही WTC फाइनल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बने गेंदबाज़, जैक्स कैलिस को भी पीछे छोड़ किया ये खास कारनामा

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम नहीं राज कुशवाहा है हत्या का मास्टरमाइंड, मेघालय पुलिस ने किया और भी खतरनाक साजिशों का खुलासा

Pat Cummins Milestone: पैट कमिंस ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ WTC 2023-25 चक्र में बने नंबर 1 विकेटटेकर

\