जरुरी जानकारी | ऋणदाताओं ने रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 90 दिन के विस्तार पर विचार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऋणदाताओं ने बुधवार को अनिल अंबानी समूह द्वारा प्रवर्तित कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 90 दिनों के विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल ऋणदाताओं ने बुधवार को अनिल अंबानी समूह द्वारा प्रवर्तित कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 90 दिनों के विस्तार के प्रस्ताव पर चर्चा की।

सूत्रों ने यह जानकारी दी और कहा कि प्राप्त बोलियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) की बैठक हुई।

दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के अनुसार प्रशासक को आरसीएल के समाधान को 180 दिनों के भीतर यानी तीन जून, 2022 तक पूरा करना है।

ऐसे में 90 दिन का विस्तार लेने के बाद सीओसी के पास प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन सितंबर तक का समय होगा।

अडाणी फिनसर्व, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, टाटा एआईजी, एचडीएफसी एर्गो और निप्पन लाइफ इंश्योरेंस उन 54 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने एनबीएफसी के अधिग्रहण में दिलचस्पी दिखाई है।

सूत्रों के अनुसार, सीओसी की बैठक में अधिकांश ऋणदाता समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने के पक्ष में थे। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट