देश की खबरें | लेखी ने दिल्ली में स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को यहां भारत की आज़ादी के 75 वर्ष होने के 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की।

नयी दिल्ली, एक जून संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को यहां भारत की आज़ादी के 75 वर्ष होने के 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू की।

यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की सचिव ईशा खोसला और मंत्रालय और नगर निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा आम लोग मौजूद रहे।

लेखी ने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव' हर उस चीज का जश्न मनाने के बारे में है जो भारत में अच्छी है और विविधता में एकता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ''जब भारत आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा, तो स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और भारत को आजाद रखने में योगदान देने वाले सभी लोगों को हमारे लिए मार्गदर्शक के तौर पर देखा जाना चाहिए।''

मंत्री ने कहा, “आज देश के लिए जीने और उसके विकास के लिए काम करने की जरूरत है।”

सेंट्रल पार्क में पालिका बाजार की तरफ एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जो आज से 15 अगस्त तक 75 दिनों की उलटी गिनती को प्रदर्शित करेगी। इस साल 15 अगस्त को भारत को आज़ाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे और इसके 75 दिन शेष रहते हैं।

संस्कृति मंत्रालय के बयान में कहा गया कि लोगों में गर्व की भावना पैदा करने के लिए स्क्रीन पर भारत के गुमनाम नायकों की कहानियां भी दिखाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\