देश की खबरें | वाम संगठनों ने बंगाल में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर रैली निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा की महिला शाखा और 10 अन्य वाम संगठनों ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में कथित रूप से बदतर होती कानून व्यवस्था के खिलाफ कोलकाता में बृहस्पतिवार को अलग अलग रैलियां निकालीं।

कोलकाता, 31 मार्च माकपा की महिला शाखा और 10 अन्य वाम संगठनों ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में कथित रूप से बदतर होती कानून व्यवस्था के खिलाफ कोलकाता में बृहस्पतिवार को अलग अलग रैलियां निकालीं।

दक्षिण कोलकाता में प्रशासनिक इमारत के पास बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश करने पर जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो वे पुलिस से उलझते हुई दिखीं।

एक प्रदर्शनकारी महिला ने पत्रकारों से कहा, “ हम फरवरी के आखिरी हफ्ते में आमटा में छात्र नेता अनीस खान की हत्या और रामपुरहाट के बोगतुई में नौ लोगों के नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बशीरहाट और माल्दा में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं भी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा, “ पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह से ढह चुकी है और ममता बनर्जी हर घटना पर पर्दा डालने में व्यस्त हैं। हम राज्य की महिलाएं अपना विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतरी हैं।”

शहर के अन्य हिस्से में, छात्र संगठन आईसा समेत कई वाम समूहों ने श्यामबाजार पाइव-प्वाइंट क्रॉसिंग से कॉलेज स्ट्रीट तक रैली निकाली।

एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, “ आमटा से लेकर बोगतुई तक, लोगों को मारा जा रहा है और कहीं कोई न्याय नहीं है। हम इंसाफ चाहते हैं।”

खान के पिता ने आरोप लगाया कि अनीस को चार लोगों ने उनके निर्माणाधीन घर की छत से फेंक दिया था जिनमें से एक शख्स पुलिस की वर्दी में था।

वहीं पंचायत अधिकारी की हत्या के बाद बीरभूम के बोगतुई गांव में घरों पर हमले किए गए थे और उनमें आग लगा दी गई थी जिनमें बच्चों समेत कईलोगों लोगों की मौत हो गई थी।

सरकार ने खान की हत्या की जांच करने के लिए एसआईटी गठित की है जबकि बोगतुई घटना की जांच सीबीआई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\