जरुरी जानकारी | लीला पैलेसेस की मूल कंपनी श्लॉस बेंगलूर के आईपीओ को दूसरे दिन तक 17 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स का संचालन करने वाली कंपनी श्लॉस बेंगलूर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन तक 17 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 27 मई लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स का संचालन करने वाली कंपनी श्लॉस बेंगलूर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन तक 17 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 4.66 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 76,99,164 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 41 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 11 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 11 प्रतिशत अभिदान मिला।

श्लॉस बेंगलूर लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 1,575 करोड़ रुपये जुटाए हैं। निर्गम के तहत बोली का दायरा 413-435 रुपये प्रति शेयर है और यह बुधवार को बंद होगा।

दूसरी ओर एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की सहायक कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स के आईपीओ को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 35 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री में 6.9 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.39 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 44 प्रतिशत और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 43 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 12 प्रतिशत अभिदान मिला। एजिस वोपैक टर्मिनल्स ने एंकर निवेशकों से 1,260 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now