विदेश की खबरें | लेबनान: इजरायली हमलों में दर्जनों लोगों की मौत, नेतन्याहू और ट्रंप के बीच बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हुई थीं कि अमेरिका में चुनाव ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों हमास और हिज्बुल्ला के खिलाफ जारी युद्ध को कैसे प्रभावित कर सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हुई थीं कि अमेरिका में चुनाव ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों हमास और हिज्बुल्ला के खिलाफ जारी युद्ध को कैसे प्रभावित कर सकता है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को हुए चुनाव के बाद से डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन बार बात की है।

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं।

लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बेरूत के उत्तर में अलमत गांव में सात बच्चे भी शामिल हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

हमले से पहले इजरायल ने लोगों को जगह छोड़ने की कोई चेतावनी नहीं दी।

तत्काल इजरायल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फदेल नईम ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया में एक शहरी शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक घर पर इजरायली हमले में नौ महिलाओं सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

इजराइली सेना ने कहा कि बल ने एक ऐसे स्थान को निशाना बनाया, जहां आतंकवादी काम कर रहे थे लेकिन सेना ने कोई सबूत नहीं दिया।

सेना ने कहा कि हमले के विवरण की समीक्षा की जा रही है। गाजा शहर में एक घर को निशाना बनाकर किये गये एक अलग हमले में हमास सरकार में मंत्री वायल अल-खौर, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई।

सरकार के तहत काम करने वाले प्रथम प्रतिक्रिया दल सिविल डिफेंस ने यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\