विदेश की खबरें | लेबनान के अरबपति मिकाती को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति मिशेल आउन और लेबनान के सांसदों के बीच विचार-विमर्श और संसद के बहुमत सदस्यों के मिकाती का समर्थन किए जाने के बाद उन्हें इसे पद के लिए नामित किया गया।

राष्ट्रपति मिशेल आउन और लेबनान के सांसदों के बीच विचार-विमर्श और संसद के बहुमत सदस्यों के मिकाती का समर्थन किए जाने के बाद उन्हें इसे पद के लिए नामित किया गया।

लेबनान के सबसे धनी व्यक्ति मिकाती इस पद के लिए तब सबकी पसंद बन गए जब देश के अधिकतर राजनीतिक दलों ने समर्थन किया। उनका ईरान समर्थित हिज्बुल्ला और संसद के स्पीकर नबीह बेरी नीत प्रमुख शिया पार्टी अमल ने भी समर्थन किया। मिकाती का समर्थन पूर्व सुन्नी प्रधानमंत्री हरीरी ने भी किया जिन्होंने कैबिनेट बनाने पर आउन के साथ सहमत नहीं होने के बाद सरकार बनाने के प्रयास छोड़ दिए।

संवैधानिक अधिकारों को लेकर आउन और हरीरी के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण पहले से ही खराब चल रहे आर्थिक एवं वित्तीय संकट और गहरा गए हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मिकाती नयी सरकार गठन को लेकर वर्षों से चल रहे गतिरोध को तोड़ पाएंगे अथवा नहीं जिसकी वजह से देश दिवालिया के कगार पर पहुंच चुका है।

मिकाती को ईसाई विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा है जिनमें आउन का धड़ा शामिल है जिसका नेतृत्व अब उनके दामाद गेब्रान बासिल कर रहे हैं। इस धड़े ने प्रधानमंत्री पद के लिए किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया।

मिकाती का लेबनान के पूर्व उपनिवेशिक शासक फ्रांस ने समर्थन किया है। अमेरिका ने भी उनका समर्थन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें