सत्येंद्र जैन का मसाज वाला वीडियो वायरल होने के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP, सिसोदिया ने दी ये सफाई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यहां तिहाड़ जेल से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रीढ़ की चोट के चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है.

Satyendra Jain

नयी दिल्ली, 19 नवंबर : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यहां तिहाड़ जेल से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रीढ़ की चोट के चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है. सिसोदिया ने भाजपा पर ओछे हथकंडों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जैन जेल में गिर गए थे. जैन धनशोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी (जैन) रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और यहां तक कि उनकी दो सर्जरी भी हुईं. चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी और उन वीडियो में वह फिजियोथेरेपी कराते दिख रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें : Kerala Shocker: दोस्ती की नाम पर मिला धोखा, घर छोड़ने के बहाने चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप

सिसोदिया ने यह भी कहा कि जैन पर झूठा मामला दर्ज किया गया है और भाजपा उनकी बीमारी का मजाक उड़ा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) एमसीडी और गुजरात चुनाव हारने जा रहे हैं तथा इसलिए वे इस तरह के ओछे हथकंडों का सहारा ले रहे हैं. उन्हें दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव मुद्दों पर लड़ना चाहिए.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट