देश की खबरें | चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नेताओं को संगठन में पद दिए जाएंगे: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद उन पार्टी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने का फैसला किया जिनका प्रदर्शन चुनावों में ‘‘अच्छा’’ रहा। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व ने शुक्रवार को एक बैठक के बाद उन पार्टी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने का फैसला किया जिनका प्रदर्शन चुनावों में ‘‘अच्छा’’ रहा। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भाजपा के हाथों विधानसभा चुनाव में करारी हार के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश इकाई और अग्रिम शाखा के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें कीं।

आप ने बयान में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) ने फैसला किया है कि केवल उन पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिन्होंने दिल्ली चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

बैठक में दिल्ली इकाई के संयोजक और विधायक गोपाल राय, पार्टी विधायकों और पांच फरवरी को विधानसभा का चुनाव लड़ने वालों ने भाग लिया।

भाजपा ने आप के 10 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया और 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की, जबकि आप को 22 सीट मिलीं।

राय ने कहा कि आप दिल्ली में अपने संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी वही ‘बयानबाजी’ कर रही है जो उसने चुनावों में की थी।

राय ने आप विधायकों के निलंबन को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। राय और नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत सभी 21 आप विधायकों को नवगठित सदन में उपराज्यपाल के पहले अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे काम करने के बजाय ‘नाटक’ करने के लिए जानबूझकर एक-एक करके सीएजी रिपोर्ट जारी कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट