देश की खबरें | चुनावी राज्यों में प्रचार कर नेताओं को अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा दिखानी चाहिए:कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि ‘ग्रुप ऑफ 23’ में शामिल नेता पार्टी के सम्मानीय सदस्य हैं, जिन पर पार्टी को गर्व है। हालांकि, पार्टी ने इन नेताओं को चुनावी राज्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने और वहां प्रचार कर पार्टी को मजबूत करते हुए इसके प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने की सलाह दी।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि ‘ग्रुप ऑफ 23’ में शामिल नेता पार्टी के सम्मानीय सदस्य हैं, जिन पर पार्टी को गर्व है। हालांकि, पार्टी ने इन नेताओं को चुनावी राज्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने और वहां प्रचार कर पार्टी को मजबूत करते हुए इसके प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने की सलाह दी।

कांग्रेस ने यह सलाह जम्मू में एक गैर-राजनीतिक रैली को संबोधित करने गये ‘ग्रुप ऑफ 23’ (तेईस नेताओं के समूह) के कुछ सदस्यों द्वारा की गई टिप्पणी की प्रतिक्रिया में आई है।

इस समूह का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद कर रहे हैं। समूह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख कर पार्टी संगठन में आमूल-चूल बदलाव करने और कांग्रेस में सभी पदों पर आंतरिक चुनाव कराने की मांग की थी।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो-जो लोग रैली को संबोधित करने जम्मू गये हैं, जिन्होंने भाषण दिए हैं, वे बहुत ही सम्मानित और आदरणीय व्यक्ति है। कांग्रेस उन सबका बहुत आदर करती है और हमे गर्व है कि उनके बहुत लंबा जीवन (समय) कांग्रेस पार्टी में बीता है। वे सभी हमारे कांग्रेस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। ’’

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी यह समझती है कि जब पांच राज्यों में (विधानसभा) चुनाव हो रहे हैं, जिसमें कांग्रेस संघर्ष कर रही है तो ज्यादा उपयुक्त होता कि आजाद सहित सभी नेता इन प्रांतों में प्रचार करते और कांग्रेस का हाथ मजबूत करते तथा पार्टी को आगे बढ़ाते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सच्ची निष्ठा कांग्रेस के प्रति तभी होती, जब (ये) सभी लोग चुनावी राज्यों में प्रचार कर पार्टी को मजबूत करते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू