विदेश की खबरें | दक्षिणपंथी लोकलुभावन दलों के नेता यूरोपीय संघ पर चर्चा के लिए मुलाकात करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि यूरोपीय संघ में बदलाव लाने के लिए एक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। बैठक के लिए प्रमुख दक्षिणपंथी नेता शनिवार को यहां जुटना शुरू हो गये है।
ये नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि यूरोपीय संघ में बदलाव लाने के लिए एक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। बैठक के लिए प्रमुख दक्षिणपंथी नेता शनिवार को यहां जुटना शुरू हो गये है।
पोलैंड की राष्ट्रवादी सत्ताधारी पार्टी के नेता जारोस्लाव काजिंस्की के वारसा में बैठक की शुरुआत करने की उम्मीद है। इसमें हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, फ्रांस के दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन और अन्य के शामिल होने की संभावना है।
सोलह यूरोपीय दलों ने यूरोपीय संघ की वर्तमान स्थिति पर आपत्ति जताते हुए जुलाई में एक संयुक्त वैचारिक बयान जारी किया था।
ऐसी अफवाहें हैं कि पार्टियां यूरोपीय संसद में एक समूह बनाने के लिए काम कर रही थीं, कुछ पोलिश अधिकारियों ने इस सप्ताह इससे इनकार किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)