देश की खबरें | कांग्रेस को कमजोर करने वाले बयान नहीं दें नेता: डोटासरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बीच पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी नेताओं से ऐसी बयानबाजी से बचने की नसीहत दी।

जयपुर, आठ नवंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बीच पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी नेताओं से ऐसी बयानबाजी से बचने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोग पार्टी को कमजोर करनेवाला कोई बयान नहीं दें। उन्होंने कहा कि पार्टी का विधायक हो या मंत्री या पदाधिकारी उसे अपनी बात उचित मंच पर उठानी चाहिए।

डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो नेता कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीतकर आया है चाहे वह मंत्री हो, विधायक हो या कांग्रेस का पदाधिकारी हो ... उन सबको कांग्रेस पार्टी की गरिमा विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए जिसने उनको मान-सम्मान एवं पद दिया है।’’

डोटासरा ने कहा,‘‘प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में मेरा यह मानना है कि अगर संगठन संबंधी कोई मांग है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में अपनी बात रखें। मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को अपनी बात कहनी है तो मंत्रिमंडल के अंदर अपनी बात कहनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी से संबंधित है तो उसे मुख्यमंत्री से मिलकर कहनी चाहिए। अगर विधायक को सरकार से संबंधित कोई बात कहनी है तो मंत्री या मुख्यमंत्री से मिलें, वरना उसे विधायक दल की बैठक में कहें।’’

उन्होंने कहा,‘‘मीडिया में अगर कोई व्यक्ति कुछ ऐसा कहता है जिससे पार्टी को नुकसान होता है तो मैं समझता हूं कि यह ठीक नहीं है।’’

डोटासरा ने कहा कि इस तरह की बातों को पार्टी के स्तर पर 'नोट' किया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि पार्टी के कई नेताओं एवं मंत्रियों के सार्वजनिक बयानों से कांग्रेस को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। कुछ दिन पहले आईएएस अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट एसीआर को लेकर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं महेश जोशी आमने सामने आ गए थे। सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढा ने सोमवार को कहा कि राज्य में सत्ता पूरी तरह केन्द्रीयकृत है और पुलिस कांस्टेबल के तबादले के लिए भी लोगों को मुख्यमंत्री आवास पर जाना पड़ता।

डोटासरा ने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से थोड़ी-बहुत जो बातें आ रही हैं वे नहीं आनी चाहिए। उनको खुद को सोचना चाहिए क्योंकि वे खुद भी पार्टी के जिम्मेदार नेता एवं विधायक, मंत्री, पदाधिकारी हैं। अगर कांग्रेस का पदाधिकारी होते हुए मैं पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई बयान दूं तो जनता एवं पार्टी कार्यकर्ता मुझे माफ नहीं करेंगे। मेरी प्रतिबद्धता है कि मैं कोई ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे पार्टी कमजोर हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले, उसके लिए काम करने वाले सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि वे कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वाला कोई बयान नहीं दें।’’

इसके साथ ही डोटासरा ने विश्वास जताया कि सरदारशहर विधानसभा पर उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा,‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस जीतेगी।’’

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट