देश की खबरें | नेता प्रतिपक्ष ठाकुर राजनीतिक फायदे के लिए ‘झूठ’ बोल रहे, बाढ़ राहत पर मैंने उनसे बात की: सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के इस दावे का खंडन किया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ और भूस्खलन के मुद्दे पर उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

शिमला, चार जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के इस दावे का खंडन किया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ और भूस्खलन के मुद्दे पर उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

सुक्खू ने कहा, ‘‘मैंने और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर, अभियांत्रिकी प्रमुख और मंडी के उपायुक्त से बात की है। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया है।’’

जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को मंडी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका निर्वाचन क्षेत्र सिराज हालिया बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 500 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह सुबह से ही मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सुक्खू ने ठाकुर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष से बात की थी और वह कॉल रिकार्ड दिखा सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए झूठ बोल रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपदा का समय सेवा करने का है, राजनीतिक लाभ लेने का नहीं। मेरा ध्यान लोगों की मदद करने पर है। विपक्ष के नेता को मंडी में संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने के बजाय सिराज के लोगों की सेवा करनी चाहिए थी।’’

उन्होंने कहा कि तलाश, बचाव और पुनर्वास का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

सुक्खू ने कहा, ‘‘मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और दोबारा भी प्रभावित लोगों से मिलूंगा।’’

मंडी जिले में मंगलवार को बादल फटने, अचानक आई बाढ, भूस्खलन की 10 घटनाओं में मारे गए अब तक 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि अधिकारी 31 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी