विदेश की खबरें | लेबनान में मारा गया सऊदी अरब के एक विपक्षी दल का नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘नेशनल असेंबली पार्टी’ ने कहा कि उसके संस्थापक सदस्य माने अल-यामी ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों’’में मारे गए हैं।

‘नेशनल असेंबली पार्टी’ ने कहा कि उसके संस्थापक सदस्य माने अल-यामी ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों’’में मारे गए हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा , ‘‘हत्या की खबर के बाद से पार्टी और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।’’

बयान में ये भी कहा गया, ‘‘पार्टी इस देश के लोगों को खतरे में डालने, उन्हें निर्वासन में और असुरक्षित वातावरण में रहने के लिए मजबूर करने के लिए सऊदी अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराती है।’’

बयान के अनुसार, लेबनान के आंतरिक सुरक्षा बलों ने एक बयान जारी कर कहा कि अल-यामी के दो भाइयों ने शनिवार शाम दक्षिणी बेरूत के उपनगर दहियाह में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। दोनों भाई हिरासत में हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से अल-यामी की हत्या की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\