खेल की खबरें | लेला ने करबर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने 19वें जन्मदिन से एक दिन पहले गैर वरीय लेला ने 2016 की विजेता एंजेलिक करबर को 4 . 6, 7 . 6, 6 . 2 से हराया । इससे पहले उन्होंने पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका को बाहर किया था ।

अपने 19वें जन्मदिन से एक दिन पहले गैर वरीय लेला ने 2016 की विजेता एंजेलिक करबर को 4 . 6, 7 . 6, 6 . 2 से हराया । इससे पहले उन्होंने पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका को बाहर किया था ।

अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होगा ।

वहीं पुरूष वर्ग में 18 वर्ष के कार्लोस अलकारेज 1963 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए । स्पेन में रफेल नडाल के वारिस कहे जा रहे कार्लोस ने 32 वर्ष के जर्मन खिलाड़ी पीटर जोजोविस्क को 5 . 7, 6 . 1, 5 . 7, 6 . 2, 6 . 0 से हराया ।

उन्होंने पिछले मैच में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था । लगातार दो मुकाबले पांच सेट में जीतने वाले वह माइकल चांग के बाद सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए । चांग ने 16 वर्ष की उम्र में 1988 अमेरिकी ओपन में यह कमाल किया था ।

अब उनका सामना कनाडा के 21 वर्षीय फेलिक्स औगर एलियासिमे से होगा जिन्होंने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 4 . 6, 6 . 2, 7 . 6, 6 . 4 से हराया ।

महिला वर्ग में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका की टक्कर दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा से या 2021 फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबोरा क्रेइसिकोवा से होगी ।

अन्य मैचों में वान डे जैंडशल्प ने 11वें नंबर के खिलाड़ी डिएगो श्वार्त्जमैन को करीब साढे चार घंटे तक चले मैच में 6 . 3, 6 . 4, 5 . 7, 5 . 7, 6 . 1 से मात दी । अब उनका सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से होगा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी