देश की खबरें | लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 30 नवंबर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस नियुक्ति के साथ सिंह उत्तर प्रदेश में पुलिस आयुक्तालय की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वर्ष 2000 बैच की अधिकारी सिंह ने आलोक सिंह का स्थान लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "सिंह मंगलवार देर रात नोएडा पहुंचीं और बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर पहुंच गईं। उन्होंने सूरजपुर कार्यालय में गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय के सभी शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की।"

पुलिस महानिरीक्षक रैंक की 48 वर्षीय अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की दूसरी पुलिस आयुक्त हैं, जहां जनवरी 2020 में आयुक्तालय की शुरुआत हुई थी।

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गौतम बुद्ध नगर की सुरक्षा की कमान अब मुख्यत: महिला अधिकारियों के हाथ में है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के अलावा अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला, पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीनाक्षी कात्यायन और सहायक पुलिस आयुक्त वर्णिका सहित पांच महिला आईपीएस अधिकारी अब आयुक्तालय की कमान संभाले हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस