देश की खबरें | शराब विक्रेताओं से पैसे ऐंठने के लिए वकील, उसके पांच साथियों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक वकील और उसके पांच सहयोगियों को एक गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि के रूप में नबालिगों को शराब बेचने का आरोप लगाते हुये शराब की दुकानों के कर्मचारियों से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी दिल्ली में एक वकील और उसके पांच सहयोगियों को एक गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि के रूप में नबालिगों को शराब बेचने का आरोप लगाते हुये शराब की दुकानों के कर्मचारियों से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नेब सराय के रहने वाले कुमार शशांक (27) ने दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) नरेश एवं परदीप तथा एक बाउंसर नीरज (24), ड्राइवर नितिन (30) और शत्रुघ्न (21) के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया और वे सभी शराब की दुकानों पर ग्राहक बनकर गए।

यह मामला बृहस्पतिवार को उस समय प्रकाश में आया जब एक शराब दुकान का कर्मचारी दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में एक मॉल के पास तैनात पुलिस टीम के पास पहुंच गया।

उसने पुलिस को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अधिकारी होने का दावा करने वाले कुछ लोग उसकी दुकान पर आए थे और नाबालिगों को शराब बेचने का आरोप लगाने के बाद प्रबंधक से पैसे की मांग की थी।

कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनका शराब लाइसेंस रद्द करने की धमकी भी दी।

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान का शटर बंद पाया गया लेकिन राष्ट्रीय सचिव (विधिक प्रकोष्ठ) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिका संगठन के नाम प्लेट वाली कार वहां खड़ी मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शटर खोलने के बाद संगठन के अधिकारी का पीएसओ होने का दावा करने वाले दो हथियारबंद लोगों सहित पांच लोग वहां पाए गए ।

पूछताछ के दौरान शशांक ने खुलासा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिका संगठन नाम के एक गैर सरकारी संगठन में विधिक सलाहकार के तौर पर काम करता था,जिसका ऑफिस पांडव नगर में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

US Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू