देश की खबरें | दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली में कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ कटिया (30) हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरार आरोपी नीरज शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो से तीन बजे के बीच कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास आएगा।

अधिकारी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के पास जाल बिछाया गया और ऑटोरिक्शा में आए आरोपी को उस समय घेर लिया गया, जब वह तिपहिया वाहन से बाहर निकला।

कुमार ने बताया, “उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस की टीम की ओर दो चक्र गोलियां चलाईं। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में दो चक्र गोली दागी। अंत में, नीरज को टीम ने काबू में कर लिया और उसे निहत्था कर दिया गया।”

पुलिस के अनुसार, नीरज दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 25 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, लूटपाट, अपहरण, हमला करना, धमकी देना और चोरी करना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO