देश की खबरें | कानून ने केजरीवाल पर शिंकजा कसा है, आप का विरोध 'भ्रष्टाचार के जश्न' के अलावा कुछ नहीं: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो बोया है वह काट रहे हैं।

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो बोया है वह काट रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि लंबे समय तक बचने की कोशिश के बाद आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ गए हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप)के नेताओं और समर्थकों के विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि यह नाटक ‘‘भ्रष्टाचार का जश्न’’ मनाने के समान है।

उन्होंने कहा कि न तो जनता और न ही अदालतें इसे स्वीकार करेंगी।

पात्रा ने कहा, ‘‘ मान्यवर केजरीवाल, आप भ्रष्ट हैं। दिल्ली के लोग और भारत के लोग जानते हैं कि आप भ्रष्ट हैं।" उन्होंने कहा कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने कई समन जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी लंबी प्रक्रिया के बाद हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा के आरोपों को दोहराते हुए, पात्रा ने पूछा कि केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की मंजूरी के बिना आबकारी नीति को मंजूरी क्यों दी और फिर रातोंरात इसे क्यों खत्म कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गिरोहबंदी की अनुमति दी गई, शराब निर्माताओं को थोक बिक्री की अनुमति दी गई और काली सूची वाली कंपनियों को राजकोष की कीमत पर कारोबार करने की अनुमति दी गई।’’

पात्रा ने कहा, उन्होंने जो बोया, वही काट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक है कि यदि आप देश के कानून से बच निकले हैं, तो अंततः कानून आपको पकड़ ही लेगा।’’

पात्रा ने कहा कि उनके समर्थकों के तमाम नाटक और विरोध प्रदर्शन के बावजूद, इस मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेताओं को अदालतों से कोई राहत नहीं मिली है।

इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने केजरीवाल से गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

सचदेव ने संवाददाताओं से कहा, "आज दिल्ली का हर नागरिक संतुष्ट है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे मुख्यमंत्री को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की हार है। केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

सचदेव ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल ने जहां पंजाब में नशे के खिलाफ नाटक किया, वहीं दिल्ली की हर गली में शराब की दुकानें और बार खोलकर युवाओं को नशे की खाई में धकेल दिया।’’

उन्होंने कहा कि आप नेताओं का यह बयान कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे, ‘‘संवैधानिक मानदंडों का अपमान है’’।

सचदेवा ने कहा, "(झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन ने भी यही बात कही थी, लेकिन (एक अलग मामले में) गिरफ्तार होने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और दिल्ली में भी ऐसा ही होगा।"

उन्होंने आप से पूछा, ‘‘वे किस विचारधारा की बात कर रहे हैं। क्या भ्रष्टाचार करना एक विचारधारा है। घटिया दवाएं देना, शराब घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार, क्या ये आपकी विचारधारा हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड