देश की खबरें | विधि छात्रा से सामूहिक बलात्कार: भाजपा तथ्यान्वेषी दल ने केंद्रीय एजेंसी से जांच की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तथ्यान्वेषी टीम ने कोलकाता में एक विधि छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तथ्यान्वेषी टीम ने कोलकाता में एक विधि छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की सिफारिश की है।

टीम ने दावा किया कि मामले से निपटने के राज्य पुलिस के तरीके से संदेह पैदा होता है कि दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख सत्यपाल सिंह ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए टीम ने यह भी सिफारिश की है कि केंद्र सरकार से राज्य की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ "प्रभावी उपाय" करने का अनुरोध किया जाए।

सिंह ने तथ्यान्वेषी टीम के एक सदस्य के रूप में यह टिप्पणी मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की।

भाजपा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के अलावा सत्यपाल सिंह की सदस्यता वाली टीम ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

टीम के निष्कर्षों को मीडिया के साथ साझा करते हुए सिंह ने कहा कि कोलकाता पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने और इसकी जांच किए जाने के तरीकों पर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता की ओर से दी गई हस्तलिखित शिकायत के साथ छेड़छाड़ की गई है, ताकि उसके बताए आरोपियों के नाम हटाए जा सकें।

सिंह ने कहा, "पुलिस ने पीड़िता द्वारा हस्तलिखित शिकायत में दिए गए आरोपियों के नाम मिटा दिए और उन नामों की जगह पर जे, जी, एस, एम अक्षर लिख दिए। जब ​​पुलिस ने शिकायत के साथ ही छेड़छाड़ की है, जो मामले का मूल दस्तावेज है, तो कोई कैसे उम्मीद कर सकता है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलेगा?"

भाजपा नेता ने कहा कि समिति ने सिफारिश की है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय सुनिश्चित करने के लिए या तो किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए या फिर प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।

राज्यसभा सदस्य मिश्रा ने दावा किया कि जब जांच समिति ने कोलकाता पुलिस आयुक्त (मनोज झा) से यह स्पष्ट करने को कहा कि नामों को क्यों मिटाया गया और उनकी जगह कुछ अक्षर क्यों डाले गए, तो उन्होंने जवाब देने में टालमटोल की।

उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, जैसे "प्राथमिकी से छेड़छाड़ और चार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी", एक बड़ा संदेह पैदा करती है।

सिंह ने कहा कि भाजपा दल ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध तथा ऐसे कई मामलों में पुलिस की निष्क्रियता पर गौर किया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।"

विधि छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए बिप्लब देब ने मांग की कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस घटना की जिम्मेदारी लें।

उन्होंने कहा, "ममता को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\