देश की खबरें | महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में, हर स्तर पर पुलिस की पैनी नजर: पाटिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’ है और पुलिस अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए है।

मुंबई, पांच अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’ है और पुलिस अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए है।

पाटिल ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। राज्य में हर जगह स्थिति नियंत्रण में है। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोग अधिकारियों का सहयोग करें।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की शनिवार को वकालत की थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मांग का समर्थन किया था।

इस संबंध में एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें भाजपा के एजेंडे का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पड़ोसी राज्य कर्नाटक और अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लोगों में बेचैनी पैदा कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जाते हैं।’’

इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या उन्हें लगता कि इस तरह के आंदोलन से दंगे हो सकते हैं, गृह मंत्री ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई दंगा होगा क्योंकि हमारा पुलिस बल पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड